होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दिनदहाड़े बैंक में सेंध : मालथौन में बैंक मित्र की टेबल के नीचे से 1.50 लाख से भरा बैग पार

दिनदहाड़े बैंक में सेंध : ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दिनदहाड़े बैंक में सेंध : मालथौन में बैंक मित्र की टेबल के नीचे से 1.50 लाख से भरा बैग पार

सागर/मालथौन। थाना मुख्यालय के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुये चोरों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार दोपहर को पंजाब नेशनल बैंक की मालथौन शाखा में दिनदहाड़े पलक झपकते ही एक चोर रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। चोरी की इस बड़ी वारदात से बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गये हैं। पुलिस और बैंक कर्मी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हैं, जिसमें चोर की करतूत कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बैंक मित्र प्रभात राय गुरुवार दोपहर करीब 1 बजकर 23 मिनट पर बैंक शाखा के भीतर एक लाख पचास हजार रुपये जमा करने के लिये आये थे। उन्होंने रुपयों से भरा बैग टेबल के नीचे रखा और पास ही पानी पीने के लिये चले गये। इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे शातिर चोर ने मौका पाकर टेबल के नीचे से बैग उठाया और रफूचक्कर हो गया। कुछ ही देर बाद जब प्रभात राय वापस लौटे, तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गये। बैंक परिसर में तुरंत हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर मालथौन थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। दोपहर 1.23 बजे की इस घटना के फुटेज में मुख्य आरोपी चोर साफ तौर पर बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात में मुख्य चोर के साथ दो अन्य संदिग्ध भी शामिल थे। बैंक से निकलने के बाद चोर कुछ दूरी पर खड़े अपने साथियों के साथ एक बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनायें, सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय नागरिकों और ग्राहकों का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक के आसपास से पहले भी ग्राहकों के पैसे चोरी होने की वारदातें हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये। फिलहाल मालथौन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
इनका कहना है
बैंक मित्र रुपये जमा करने के लिये आये थे, डेढ़ लाख रुपये चोरी चले गये। पुलिस रिपोर्ट पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई हैं। टेबिल पर रखकर पानी पीने लगा इतने में चोर उठाकर भाग गया। बैंक का नवीनीकरण का भी कार्य चल रहा हैं।
-नितिन साहू
बैंक मेनिजर पीएनबी शाखा मालथौन

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!