होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नगर पालिका की लापरवाही का नतीजा! टूटे पत्थर से नाले में फंसी कार

नगर पालिका की लापरवाही का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नगर पालिका की लापरवाही का नतीजा! टूटे पत्थर से नाले में फंसी कार

सागर/बीना। गांधी वार्ड स्थित जागेश्वरी कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर बुधवार रात कार हादसे का शिकार होते-होते बची। नाले पर रखा पत्थर अचानक टूट जाने से कार उसमें फंस गई। गनीमत रही कि कार पलटने से बच गई और उसमें सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आये। घटना गांधी वार्ड को जागेश्वरी कॉलोनी से जोड़ने वाले मार्ग पर हुई। यहां नाले का एक बड़ा हिस्सा कई दिनों से टूटा हुआ था। स्थानीय निवासियों ने दुर्घटनाओं से बचने के लिये उस पर एक पत्थर रख दिया था। रात के अंधेरे में कार चालक को यह पत्थर दिखाई नहीं दिया, जिससे कार का अगला पहिया लगभग 4 फीट गहरे और 2 फीट से अधिक चौड़े नाले में चला गया। कार के नाले में फंसते ही उसमें सवार लोग तुरंत बाहर निकल आये। आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला जा सका। स्थानीय निवासियों ने इस घटना के लिये नगर पालिका की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि वार्डवासियों ने गड्ढों को भरने के लिये नगर पालिका में कई बार आवेदन दिये हैं, लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। लोगों का कहना है कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण क्षेत्र में आये दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर नगर पालिका के उदासीन रवैये को उजागर किया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!