होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के भीतर बाजार में गल्ला दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और जरूरी दस्तावेज ले उड़े अज्ञात चोर

सागर के भीतर बाजार में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर के भीतर बाजार में गल्ला दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और जरूरी दस्तावेज ले उड़े अज्ञात चोर

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भीतर बाजार में एक गल्ला दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रात के समय दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर रखी नकदी और जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी आशुतोष केशरवानी पिता सुभाषचंद्र केशरवानी (23 वर्ष), निवासी लाजपतपुरा वार्ड, थाना कोतवाली, सागर ने अपने भाई विकास केशरवानी के साथ थाने पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि श्रीराम अखाड़ा के सामने भीतर बाजार में उनकी गल्ला दुकान है, जहां वे नियमित रूप से बैठते हैं।

आशुतोष के अनुसार 30 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 31 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे और शटर खुला हुआ था। घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत अपने भाई विकास केशरवानी और शुभम केशरवानी को दी।

तीनों ने मिलकर दुकान की जांच की तो पाया कि दुकान में रखी 8 से 10 बोरी दाल की बिक्री से संबंधित लगभग 22 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा एक काले रंग का बैग भी चोरी हो गया, जिसमें मंदिर से जुड़े दस्तावेज और दुकान की उधारी से संबंधित डायरियां रखी हुई थीं।

फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!