होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मध्यान्ह भोजन की दाल में इल्लियां, सोना महिला स्वसहायता समूह को कारण बताओ नोटिस अनुबंध अस्थायी रूप से निरस्त

मध्यान्ह भोजन की दाल में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मध्यान्ह भोजन की दाल में इल्लियां, सोना महिला स्वसहायता समूह को कारण बताओ नोटिस
अनुबंध अस्थायी रूप से निरस्त
सागर। जिले के मालथौन विकासखंड की प्राथमिक शाला गीदा में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल में बच्चों को परोसी गई दाल में इल्लियां मिलने से हडक¸ंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्कूल में मध्यान भोजन वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान बच्चों को परोसी गई दाल में इल्लियां दिखाई दी। समय रहते मामला सामने आने से बच्चों ने भोजन नही किया जिससे संभावित अनहोनी टल गई। स्कूल में मध्यान्ह भोजन का संचालन सोना स्व.सहायता समूह द्वारा किया जाता है। घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी है। उन्होंने संबंधित स्व सहायता समूह के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुये विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केन्द्र मालथौन द्वारा संबंधित सोना महिला स्वसहायता समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रारंभिक जांच में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के तथ्य सामने आने पर समूह का अनुबंध तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है। जारी कारण बताओ सूचना पत्र के अनुसार समूह को तीन दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैे। सूचना पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मध्यान्ह भोजन वितरण में इस प्रकार की लापरवाही अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर समूह द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है अथवा कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो समूह के साथ किया गया अनुबंध नियमानुसार निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!