होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

घर के बाहर से लापता हुआ बच्चा, अगले दिन भूसे के ढेर में मिला शव, दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात

घर के बाहर से लापता ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

घर के बाहर से लापता हुआ बच्चा, अगले दिन भूसे के ढेर में मिला शव, दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात

तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी के महुआखेड़ा गांव का मामला पिता बोले आंगन में खेल रहा था मासूम देर-रात तक पुलिस की टीम करती रही बच्चे की तलाश शनिवार दोपहर गांव में मिला शव सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे

रिपोर्ट विशाल रजक…

दमोह/तेंदूखेड़ा। तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत ग्राम महुआखेड़ा में 3 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव घर से करीब 50 मीटर दूर गोबर भूसे के ढेर में फेंक दिया गया। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है प्रारंभिक तौर पर मामले हत्या की आंशका जताई जा रही है मामला तेजगढ़ क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव का है मृतक की पहचान 3 साल के अनिरुद्ध के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर घर के आंगन में खेलते समय अचानक लापता हो गया था काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजन ने अपहरण की आशंका जताई सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में सर्चिग शुरू कर दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर 70 फीट गहरे कुएं का पानी भी खाली कराकर तलाशी ली गई लेकिन शव कुएं में नहीं मिलना
एक दिन बाद मिला शव, एसपी मौके पर पहुंचे
शनिवार दोपहर अनिरुद्ध का शव घर के पास गोबर व भूसे के ढेर में मिला है सूचना मिलने पर एसपी आनंद कलादगी एडीशनल एसपी सुजीत कुमार भदौरिया मौके पर पहुंचे शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है पुलिस ने गांव के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सागर से एफएसएल टीम बुलाई गई है घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए पुलिस ने तुरंत शव नहीं हटाया, ताकि जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें
पिता बोले- कोई अनजान व्यक्ति बेटे को ले गया
बच्चे के पिता माखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे अनिरुद्ध घर के आंगन में खेल रहा था इसी दौरान कोई अनजान व्यक्ति उसे उठाकर ले गया। काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद परिवार ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बच्चे को शीध्र तलाश करनी की मांग की थी मामले को गंभीरता से देखते हुए देर-शाम दमोह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भदौरिया डीएसपी डीएस ठाकुर तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद ठाकुर इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा सहित जबेरा तारादेही नोहटा तेंदूखेड़ा पांच थाना प्रभारियों सहित पुलिस टीम सहित महुआखेड़ा गांव पहुंचे थे और परिजनों से घटना की जानकारी ली और रातभर बच्चे की तलाश में जुटी रही और शनिवार दोपहर में मासूम का शव घर से 50 मीटर दूर मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया
ग्रामीण बोले- सफेद कार और बाइक सवार पर शक
ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ बच्चों ने घर के पास स्कूल के नजदीक एक सफेद कार खड़ी देखी थी। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार लोग ही बच्चे को अपने साथ ले गए घटना के समय गांव में एक बाइक सवार व्यक्ति बच्चों को चिप्स बेचने आया था, जिससे शक और बढ़ गया वहीं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द पुलिस आगे जांच शुरू कर दी गई है

एडिशनल एसपी बोले- एफएसएल टीम करेगी जांच

दमोह एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि शुक्रवार शाम इमलिया चौकी पुलिस को साढ़े तीन साल के बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत मामला दर्ज किया गया रात में पुलिस बल और तेंदूखेड़ा एसडीओपी के साथ कुएं और आसपास के इलाकों में सर्चिग की गई थी उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह डॉग स्क्वॉड और एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची। इसी दौरान घर के पास बच्चे का शव बरामद हुआ। सागर से एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया है, जो मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच करेंगे और जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!