होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मीडिया से संवाद में कलेक्टर प्रतिभा पाल का विजन स्पष्ट,कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पत्रकार वार्ता, विकास और जनहित योजनाओं पर रखीं प्राथमिकताएं

सागर : मीडिया से संवाद ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : मीडिया से संवाद में कलेक्टर प्रतिभा पाल का विजन स्पष्ट,कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पत्रकार वार्ता, विकास और जनहित योजनाओं पर रखीं प्राथमिकताएं

सागर नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

उन्होंने बताया कि जिले में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ परिणाम सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा सुधार, डिजिटल लर्निंग और स्वास्थ्य सेवाओं में ‘रियल-टाइम मॉनिटरिंग’ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने और कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही स्पष्ट किया कि जनहित योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मीडिया द्वारा उठाए गए यातायात, अतिक्रमण और स्थानीय समस्याओं पर उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन सहित अन्य अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All