होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में फांसी से मौत या साजिश ? युवक की जेब से मिला पत्नी और ससुर का नाम लिखा कागज

सागर में फांसी से मौत ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में फांसी से मौत या साजिश ? युवक की जेब से मिला पत्नी और ससुर का नाम लिखा कागज

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के इतवारी टोरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना करीब सुबह 10:40 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो युवक फंदे पर झूलता मिला। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल पड़ोसियों की मदद से युवक को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कुणाल कोरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की जेब से एक कागज बरामद किया, जिसमें उसकी पत्नी और ससुर का नाम लिखा हुआ मिला है। हालांकि, इन नामों के लिखे होने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!