होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बैंकों में कैश संकट से हाहाकार, एटीएम बने शोपीस : किसान, मजदूर और आम लोग परेशान, घंटों लाइन के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग

बैंकों में कैश संकट से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

बैंकों में कैश संकट से हाहाकार, एटीएम बने शोपीस : किसान, मजदूर और आम लोग परेशान, घंटों लाइन के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग

सागर/गौरझामर। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गहरा कैश संकट लोगों के लिये बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। क्षेत्र की विभिन्न बैंक शाखाओं में पर्याप्त नकदी नहीं होने से खाताधारकों को कई-कई दिनों तक बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि सुबह से लाइन में लगने वाले लोगों को दोपहर तक यह कहकर लौटा दिया जाता है कि बैंक में कैश खत्म हो गया है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जिला सहकारी बैंक और मध्यांचल ग्रामीण बैंक की शाखाओं में लगातार नकदी की कमी बनी हुई है। इससे किसान, मजदूर, महिलायें और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में शादी विवाह का सीजन होने के कारण लोगों को घरेलू खर्च, खरीदारी और अन्य जरूरी कार्यों के लिये नकदी की आवश्यकता है, लेकिन बैंक शाखाओं की अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते लोगों के जरूरी काम अटक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक कर्मचारी स्पष्ट जानकारी नहीं देते और रोज कल आना कहकर टाल दिया जाता है। किसानों का कहना है कि खेती किसानी के कार्य, मजदूरी भुगतान और दैनिक जरूरतों के लिये पैसा निकालना मुश्किल हो गया है। दूर-दराज गांवों से आने वाले लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बिना पैसा लिये वापस लौट रहे हैं। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

व्यापारियों को मिल रही नकदी, आम खाताधारक परेशान

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि जहां किसानों और आम खाताधारकों को सीमित भुगतान किया जा रहा है, वही बड़े व्यापारियों को पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों का कहना है कि बैंक प्रबंधन आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बैंक अधिकारियों से तत्काल पर्याप्त कैश उपलब्ध कराने तथा भुगतान व्यवस्था सुधारने की मांग की है। लोगों का सवाल है कि जब बैंक में जमा अपना ही पैसा समय पर नहीं मिल रहा, तो आम आदमी आखिर जाये कहां….

चारों एटीएम खाली

कैश संकट का असर एटीएम सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गौरझामर क्षेत्र के चारों एटीएम में कई दिनों से नकदी उपलब्ध नही है। इसके कारण लोगों को पैसा निकालने के लिये दूसरे कस्बों और शहरों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित बैंक प्रशासन से जल्द एटीएम में नकदी उपलब्ध कराने और बैंक शाखाओं में पर्याप्त कैश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All