होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान के साथ जमकर मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत

सागर में जमीन विवाद में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान के साथ जमकर मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमावनी में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 3 जून को खेत की फेंसिंग को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग किसान पर तलवार, डंडों और लकड़ी की बल्लियों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 7:30 उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम अमावनी निवासी वर्षा पटेल ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन के बगल में सागर के शिवराज शुक्ला और आनंद गुप्ता प्लाटिंग कर रहे है। उसी प्लाटिंग की जमीन से लगी हुई। उनके ससुर नंदराम पटेल की करीब चार एकड़ कृषि भूमि है। आरोप है कि खेत से लगी जमीन पर प्लॉटिंग का काम चल रहा है। इसी दौरान 8 से 10 लोग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और खेत में लगी फेंसिंग की लकड़ी की बल्लियां उखाड़ने लगे। जब नंदराम पटेल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कथित रूप से लकड़ी की बल्लियों, डंडों और तलवार से हमला कर दिया। हमले में नंदराम पटेल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हालांकि हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान नंदराम पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

परिजनों का आरोप है कि जमीन कब्जाने और फेंसिंग हटाने की नीयत से हमला किया गया। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। अमावनी में जमीन विवाद से शुरू हुआ यह झगड़ा अब हत्या के मामले में बदल चुका है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!