होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस की आपात लैंडिंग, एक वर्षीय बच्चे की हालत बिगड़ने से मौत

इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस की आपात लैंडिंग, एक वर्षीय बच्चे की हालत बिगड़ने से मौत

इंदौर। जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को मंगलवार शाम इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के चलते उतारना पड़ा। विमान में सफर कर रहे एक साल के बच्चे की उड़ान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में गंभीर परेशानी के चलते बच्चे को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX1240 मंगलवार को शाम 5:30 बजे जयपुर से रवाना हुई थी और इसे रात 8:10 बजे बेंगलुरु पहुंचना था। उड़ान के बीच एक यात्री दंपती के एक वर्षीय बच्चे को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने तुरंत केबिन क्रू को इसकी सूचना दी।
बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती देख पायलट ने शाम करीब 7:20 बजे इंदौर एयरपोर्ट से संपर्क किया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को इंदौर में आपात लैंडिंग की अनुमति दी और एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एहतियात के तौर पर एयरोब्रिज पर डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया।
शाम करीब 7:50 बजे विमान के उतरते ही बच्चे को तत्काल बाहर निकाला गया। फ्लाइट में मौजूद एक डॉक्टर पहले से ही बच्चे को सीपीआर दे रहे थे। इंदौर एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने भी लगातार प्रयास जारी रखते हुए बच्चे को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे डॉल्फिन हॉस्पिटल रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मृत बच्चे की पहचान मोहम्मद अबरार (उम्र एक वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पिता मोहम्मद अजलान, मां फिरोजा और बड़े भाई के साथ जयपुर से बेंगलुरु स्थित अपने घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि फ्लाइट में सवार होने से पहले ही बच्चे की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि यात्रा के दौरान दूध या पानी पिलाते समय वह श्वासनली में चला गया, जिससे उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!