होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

उद्घाटन से पहले ही फोरलेन का साइड शोल्डर ढहा  पहली बारिश में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दरारों से हादसे का खतरा

उद्घाटन से पहले ही फोरलेन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

उद्घाटन से पहले ही फोरलेन का साइड शोल्डर ढहा  पहली बारिश में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दरारों से हादसे का खतरा
शाहगढ़। सागर-कानपुर हाईवे के सागर-छतरपुर फोरलेन मार्ग का औपचारिक उद्घाटन होने से पहले ही पहली बारिश ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिये हैं। शाहगढ़-बरायठा मार्ग, पठानवली घाटी एवं टीकमगढ़ रोड के पास सड़क किनारे बने साइड शोल्डर और स्लोप कई स्थानों पर धंसकर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। भारी बारिश के बाद सड़क किनारे की मिट्टी बहने से कंक्रीट स्ट्रख्र कमजोर होकर नीचे की ओर धंस गया। कई जगह दरारें भी दिखाई दे रही हैं, जिससे वाहन चालकों के लिये भविष्य में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस फोरलेन मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाये जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त हिस्सों में मजदूरों द्वारा सुधार कार्य किया जा रहा है। मजदूरों के अनुसार निर्माण एजेंसी को मामले की जानकारी दे दी गई है और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिये आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल क्षतिग्रस्त शोल्डर के कारण किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन समय रहते गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं होने पर यह स्थिति भविष्य में गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को मजबूत तरीके से दुरुस्त कराने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।