होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में विजय कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में मिला LIC एजेंट, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सागर में विजय कॉम्प्लेक्स की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में विजय कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में मिला LIC एजेंट, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी विजय टॉकीज स्थित विजय कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बाहुबली कॉलोनी निवासी विनोद जैन (57), पिता स्वर्गीय गुलाबचंद्र जैन, के रूप में हुई है। वह एलआईसी एजेंट थे। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों को जानकारी दी गई। बताया गया है कि उनकी पत्नी और बेटी मुंबई में हैं, जो गुरुवार को सागर पहुंच सकती हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विनोद जैन विजय कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में खड़ी अपनी मोटरसाइकिल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके अचेत होने की बात सामने आई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उनकी मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All