होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

झूठी शिकायत या सच का खुलासा ? भूमि विवाद की जांच की मांग तेज, बीडीसी सदस्य की शिकायत को बताया झूठा

झूठी शिकायत या सच का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

झूठी शिकायत या सच का खुलासा ? भूमि विवाद की जांच की मांग तेज, बीडीसी सदस्य की शिकायत को बताया झूठा

तेंदूखेड़ा। ग्राम सेलवाड़ा, के निवासियो एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने तहसीलदार, एसडीएम तथा कलेक्टर दमोह के नाम तहसीलदार विवेक व्यास को ज्ञापन सौंपकर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-7 सेलवाड़ा की वर्तमान बीडीसी सदस्य श्रीमती पूजा पति मलखान यादव के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

आवेदनकर्ता कमलेश पिता रामसेवक साहू एवं सरपंच नीतू पति रमेश्वर साहू ने आरोप लगाया है कि उनके विरुद्ध सरकारी भूमि पर कब्जे संबंधी झूठी एवं तथ्यहीन शिकायत प्रस्तुत की गई है। उनका कहना है कि शिकायत में किसी भी शासकीय भूमि का खसरा नंबर, नक्शा, राजस्व अभिलेख अथवा अन्य प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम सेलवाड़ा स्थित खसरा नंबर 974 (एस) एवं 962 (एस) राजस्व अभिलेखों के अनुसार निजी रैयती भूमि हैं। आवेदकों का दावा है कि खसरा नंबर 974 (एस) पर पिछले कई वर्षों से कथित रूप से अवैध कब्जा किया गया है, जिससे वास्तविक काश्तकार भूमि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं खसरा नंबर 962 (एस) को भी राजस्व रिकॉर्ड में निजी भूमि बताया गया है, जिसका हाल ही में सीमांकन संपन्न हुआ है।

आवेदनकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि बीडीसी सदस्य द्वारा ग्राम सेलवाड़ा स्थित खसरा नंबर 165, जो राजस्व रिकॉर्ड में मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज शासकीय भूमि बताई गई है, उससे संबंधित कथित अवैध खरीद-फरोख्त की गई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन के साथ संबंधित खसरों की बी-1, खतौनी, नक्शे एवं अन्य राजस्व अभिलेखों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। अब स्थानीय नागरिकों की निगाहें प्रशासनिक जांच एवं आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

ज्ञापन में प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि संबंधित खसरों की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए तथा यदि किसी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा नियमों के विपरीत भूमि लेन-देन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही आवेदनकर्ताओं ने उनके विरुद्ध की गई कथित झूठी शिकायत को निरस्त कर उन्हें आरोपमुक्त किए जाने की मांग भी की है। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने वालों में रामदयाल साहू, हल्ला अहिरवाल, परसोत्तम अहिरवाल, बागड़ी ठाकुर ,तिलक ठाकुर, थम्मन ठाकुर ,देशराज ठाकुर ,जुगराज ठाकुर ,अमित साहू ,मोहित साहू ,गुड्डा रैकवार ,हल्कू ठाकुर ,विपिन साहू,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!