होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगाया, टीन शेडों पर व्यापारियों के कब्जे का विरोध

किसानों ने मंडी गेट पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगाया, टीन शेडों पर व्यापारियों के कब्जे का विरोध

सागर/बीना। कृषि उपज मंडी में बुधवार को किसानों ने मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले यह प्रदर्शन मंडी परिसर में किसानों के लिये बने टीन शेडों पर व्यापारियों के कथित कब्जे को हटाने की मांग को लेकर किया गया। इस दौरान अनाज बेचने आये ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी कतारे लग गई। संयुक्त किसान मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष सीताराम ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा किसानों के लिये टीन शेड की व्यवस्था की गई है, लेकिन व्यापारी उन पर कब्जा जमाये हुये हैं। बारिश होने पर किसानों का अनाज भीग जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी होती है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में आंधी तूफान और बारिश कभी भी हो सकती है। रात के समय किसान अपना अनाज लेकर मंडी पहुंचते हैं। ऐसे में यदि अचानक बारिश हो जाये, तो किसानों के लिये अपना अनाज सुरक्षित करना मुश्किल हो जाता है। इसलिये सरकारी टीन शेडों से व्यापारियों का अतिक्रमण हटाया जाना चाहिये। किसानों ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना प्रदर्शन समाप्त किया। प्रतिपाल सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर तक चले प्रदर्शन के बाद मंडी सचिव मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। सचिव ने टीन शेडों से व्यापारियों का कब्जा हटाने का आश्वासन दिया है और सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का लिखित आश्वासन भी दिया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!