होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के बीना रिफाइनरी में मजदूर पर गिरा गार्टर, केसीसी कंपनी में काम के दौरान हादसा

सागर के बीना रिफाइनरी में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के बीना रिफाइनरी में मजदूर पर गिरा गार्टर, केसीसी कंपनी में काम के दौरान हादसा

सागर/बीना। बीना रिफाइनरी में केसीसी कंपनी के एक मजदूर पर गुरुवार को काम के दौरान लोहे का गार्टर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर ओमनारायण पिता गयाप्रसाद को रिफाइनरी की एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। यह घटना केसीसी कंपनी की हड़कल के पास हुई। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी अधिकारियों को दिये जाने के बावजूद कंपनी का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही एम्बुलेंस भेजी गई। घायल मजदूर को निजी वाहन से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्षद बीडी रजक ने बताया कि जहां मजदूर काम करते हैं, वहां कंपनियों द्वारा कोई सुविधा नहीं दी जाती है। उन्होंने पुष्टि की कि घायल मजदूर काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा और कंपनी की एम्बुलेंस नहीं आई, जिसके बाद उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। बीना रिफाइनरी के विस्तार के दौरान नई कंपनियों के आने से लगातार समस्यायें सामने आ रही हैं। पहले भी कर्मचारियों के वेतन और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर मजदूर प्रदर्शन कर चुके हैं। बीना के आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि केसीसी कंपनी में काम करते समय एक मजदूर घायल हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि मजदूर की हालत फिलहाल स्थिर है। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर कंपनी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!