होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सफारी चला रही युवती ने खोया नियंत्रण, स्कूटी और ऑटो को मारी टक्कर

सफारी चला रही युवती ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सफारी चला रही युवती ने खोया नियंत्रण, स्कूटी और ऑटो को मारी टक्कर

सागर। रविवार शाम मकरोनिया के रजाखेड़ी चौराहे के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गये, जिसके बाद वाहन चला रही युवती का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित सफारी ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी और इसके बाद पास खड़े एक ऑटो से जा टकराई। हादसे के दौरान एक मासूम बच्ची भी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि गाड़ी का टायर पंचर नहीं होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। सूचना मिलने पर मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर सफारी व ऑटो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल मकरोनिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि रविवार को रजाखेड़ी चौराहे के पास सब्जी बाजार लगता है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हादसे के समय भी आसपास काफी भीड़ मौजूद थी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!