होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

24 घंटे से ब्लैकआउट में मालथौन का आधा शहर, बारिश के बीच बिजली व्यवस्था की खुली पोल

24 घंटे से ब्लैकआउट में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

24 घंटे से ब्लैकआउट में मालथौन का आधा शहर, बारिश के बीच बिजली व्यवस्था की खुली पोल

सागर/मालथौन। नगर में बदहाल विद्युत व्यवस्था के चलते लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार शाम से गुल हुई बिजली रविवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर का आधे से अधिक हिस्सा करीब 24 घंटे से अंधेरे में डूबा रहा, जिससे रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम अचानक विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद रविवार सुबह से तेज बारिश जारी रहने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के पास स्थापित विद्युत ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने के कारण नगर के बड़े हिस्से की बिजली बंद है। लंबे इंतजार के बाद विभाग द्वारा खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिये दूसरा ट्रांसफॉर्मर मंगाया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बारिश के मौसम से पहले विद्युत उपकरणों और ट्रांसफॉर्मरों का पर्याप्त रखरखाव किया जाता तो इस तरह की स्थिति से काफी हद तक बचा जा सकता था। नगर में आये दिन विद्युत उपकरणों के खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर के कई क्षेत्रों में विद्युत लाइनें और उपकरण पुराने हो चुके हैं। ऐसे में विद्युत व्यवस्था के नियमित रखरखाव और जर्जर उपकरणों को बदलने की जरूरत है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत संबंधी समस्या आने पर तत्काल सूचना देने के लिये स्थानीय स्तर पर प्रभावी व्यवस्था नहीं है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि समस्या की सूचना देने के लिये अधिकारियों और कर्मचारियों से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कई बार फोन रिसीव नहीं होते। कार्यालय में भी ऐसा स्पष्ट हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध नहीं है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। लोगों ने मांग की है कि विद्युत विभाग द्वारा नगर में शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये प्रभावी हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की जाये तथा बारिश के मौसम को देखते हुये विद्युत नेटवर्क का निरीक्षण कर आवश्यक मेंटेनेंस कराया जाए। विद्युत वितरण कार्यालय में पदस्थ जेई शेखर जाटव से मोबाइल पर संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर खराब होने और करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद रहने के संबंध में विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। लोगों ने बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!