होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में ​तेज रफ्तार का कहर: शादी से लौट रहे शख्स को कार ने मारी टक्कर, पलटी खा गई कार,चालक फरार..

सागर में ​तेज रफ्तार का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में ​तेज रफ्तार का कहर: शादी से लौट रहे शख्स को कार ने मारी टक्कर, पलटी खा गई कार,चालक फरार..

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत आयल डिपो के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की जोरदार टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि बाइक सवार की  मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ओमकार विश्वकर्मा (40) निवासी जलंधर, ग्राम बड़ोरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खुरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे जाकर पलट गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल ओमकार विश्वकर्मा को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नरयावली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!