होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मालथौन टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, खड़े कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 घायल

मालथौन टोल प्लाजा के पास ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मालथौन टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, खड़े कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 घायल

मालथौन। नेशनल हाईवे 44 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालथौन टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। इस टक्कर में कार सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। ललितपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार टोल प्लाजा के पास डिवाइडर के बगल में खड़े कंटेनर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग अंदर ही फंस गये। हादसे में भोपाल निवासी थान सिंह लोधी 46, विशाल लोधी 23, आशा लोधी 55 और कार चालक गंभीर रूप से घायल हुये हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक विनोद कुमार और पायलट भारत सोनी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, कार चालक और महिला आशा लोधी की नाजुक हालत को देखते हुये उन्हें बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है कि हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ या कार की गति अत्यधिक होने के कारण।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!