होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नपा कर्मचारी के घर एसी-बेड समेत गृहस्थी का सामान जब्त,चोरी ब्लैकमेलिंग मामले में कार्यवाही

नपा कर्मचारी के घर एसी-बेड ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नपा कर्मचारी के घर एसी-बेड समेत गृहस्थी का सामान जब्त,चोरी ब्लैकमेलिंग मामले में कार्यवाही

सागर/बीना। शिवाजी वार्ड में शनिवार को पुलिस ने एक नगर पालिका कर्मचारी के घर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गृहस्थी का सामान जब्त किया है। यह पूरी कार्यवाही चोरी और ब्लैकमेलिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। थाना प्रभारी अनूप यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने कर्मचारी के घर की गहन तलाशी ली। इस दौरान एसी, डबल बेड, दो कूलर, एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम समेत गृहस्थी की कई चीजें जब्त की गई। कार्यवाही इतनी सख्त थी कि पुलिस ने मकान का मुख्य दरवाजा गेट तक उखाड़ कर जब्ती में शामिल कर लिया। सूत्रों के मुताबिक बीना के एक वार्ड में रहने वाले परिवार के घर से लगातार जेवरात और नगदी गायब हो रहे थे। शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो ब्लैकमेलिंग और चोरी की परतें खुलती गई। आशंका है कि चोरी का सोना बेचकर ही यह सारा सामान खरीदा गया था। हालांकि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब सामान की खरीद के बिल, पैसों का लेनदेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All