होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नौरादेही में तूफान का तांडव: उखड़े विशाल पेड़, सागौन का दिग्गज भी धराशायी

नौरादेही में तूफान का तांडव: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नौरादेही में तूफान का तांडव: उखड़े विशाल पेड़, सागौन का दिग्गज भी धराशायी

दमोह/तेंदूखेड़ा।  रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व अंतर्गत नौरादेही अभ्यारण्य की सर्रा रेंज एवं आसपास के क्षेत्रों में आए आधी-तूफान ने व्यापक प्रभाव डाला। तेज हवाओं और मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर पुराने एवं विशाल वृक्ष उखड़ गए तथा अनेक पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर गिर गईं। तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सर्रा रेंज कार्यालय के पीछे स्थित विशाल सागौन का सूखा वृक्ष भी धराशायी हो गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा से किसी प्रकार की जनहानि अथवा वन्यजीवों को नुकसान होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मार्गों पर गिरे वृक्षों और शाखाओं को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विभागीय अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वन अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदाएं पर्यावरण संतुलन को प्रभावित करती हैं, इसलिए वन संरक्षण एवं वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!