होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लव मैरिज करने पर परिवार वालों ने पीटा, कोर्ट से भागकर एसपी कार्यालय पहुंचे पति-पत्नी

लव मैरिज करने पर परिवार ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

लव मैरिज करने पर परिवार वालों ने पीटा, कोर्ट से भागकर एसपी कार्यालय पहुंचे पति-पत्नी

सागर। जिला न्यायालय परिसर के पास नवदंपती के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वाले उनके परिजन और परिचित हैं। विवाद होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पति-पत्नी खुद को बचाकर एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला जांच में लिया। घायल को अस्पताल भेजा है। घायल रंजीत निवासी सुभाष नगर ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। फरीदाबाद में मोहल्ले की युवती भी रहती थी। दोनों ने करीब 7 महीने पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों साथ रह रहे थे। बुधवार को रंजीत अपनी पत्नी के साथ सागर आया। जहां युवती के परिजन ने कचहरी चलकर कागाजी कार्यवाही करने की बात कही। गुरुवार को परिवार के लोग कचहरी लेकर पहुंचे। जहां कहा सुनी हुई और मारपीट होने लगी। रंजीत और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट युवती के परिजन ने की है। दोनों अपना बचाव कर मौके से भाग निकले। दोनों ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर घटनाक्रम की सूचना दी। एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने तत्काल संज्ञान लेकर थाना पुलिस को मौके पर भेजा और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। युवती के परिजन का आरोप है कि युवक ने मारपीट शुरू की थी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!