होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सोशल मीडिया पर अवैध कट्टा लहराकर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार,फोटो देख हुई पहचान

सोशल मीडिया पर अवैध कट्टा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सोशल मीडिया पर अवैध कट्टा लहराकर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार,फोटो देख हुई पहचान, 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त
सागर। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालकर अपना रौब दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है। पुलिस टीम लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर ऐसे लोगों को चिंहित कर रही है। इसी के तहत बुधवार को कैंट पुलिस ने अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक आरोपी को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक युवक के फोटो और वीडियो सामने आये। जिनमें वह देशी कट्टा लहराकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना कैंट पुलिस ने तत्काल तकनीकी और मैदानी स्तर पर जांच शुरू की। सोशल मीडिया पर उपलब्ध फोटो के आधार पर युवक की पहचान शुभम पिता डालचंद्र पटेल निवासी चंद्रशेखर वार्ड के रूप में हुई। आरोपी की पहचान होते ही पुलिस टीम ने कजलीवन मैदान के पास घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। थाने लाकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मामले में आरोपी से हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।