होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

सागर : ऑनलाइन टूर पैकेज ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

सागर। फरियादी अजय माखीजा पिता रमेश कुमार माखीजा 32 वर्ष निवासी सुभाषनगर वार्ड ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह कपड़ों की दुकान संचालित करता है। 3 सितम्बर 2025 को अपने मित्रों के साथ वियतनाम घूमने जाने की योजना बनाते हुये उसने इंटरनेट पर टूर पैकेज की जानकारी ली, जहां उसे लवफार माउट नामक कंपनी की आईडी प्राप्त हुई। उक्त आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राकेश विष्ट बताकर फरियादी को भरोसे में लिया और टूर पैकेज उपलब्ध कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 906800 रुपये की राशि प्राप्त कर ली। बाद में कोई सेवा प्रदान न करते हुये संपर्क बंद कर दिया, जिससे फरियादी के साथ धोखाधड़ी होना पाया गया। थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। सघन पतारसी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान कर आरोपी राकेश विष्ठ पिता उमेद सिंह विष्ठ 35 वर्ष निवासी पालोली नियर देवी मंदिर खथपुरिया, क्योराली, थाना रानीखेत, जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड को गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, माधव सिंह, दिनेश, सुनील चौबे, नदीम शेख, सत्येन्द्र, अनुराग, राहुल की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।