होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जबलपुर-अहमदाबाद बस ने एंबुलेंस को मारी भीषण टक्कर, एक की मौत; 10 घायल

जबलपुर-अहमदाबाद बस ने एंबुलेंस को ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जबलपुर-अहमदाबाद बस ने एंबुलेंस को मारी भीषण टक्कर, एक की मौत; 10 घायल

बारिश रजक जबलपुर/पाटन। जबलपुर से अहमदाबाद जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी हादसे में एंबुलेंस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक मरीज समेत 10 लोग घायल हो गए। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि एंबुलेंस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 108 की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि एंबुलेंस में सवार घायल मरीज की हालत भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

जबलपुर से अहमदाबाद जा रही थी बस

बस (AP11-D7775) यात्रियों को लेकर जबलपुर से अहमदाबाद जा रही थी जैसे ही बस पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी पहुंची, सामने से आ रही एंबुलेंस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सौरभ पटेल नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज सहित चालक और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ग्राम नोनी निवासी सौरभके भाई का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद डायल 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई थी एंबुलेंस से घायल को पाटन अस्पताल ले जाया जा रहा था। सौरभ भी अपने भाई के साथ एंबुलेंस में बैठा था। ग्राम खैरी के पास बस और एंबुलेंस की टक्कर हो गई

महिला यात्री बोली- तेज रफ्तार में थी बस

महिला यात्री ममता ने बताया कि बस जबलपुर से करीब एक घंटे पहले ही निकली थी। पाटन के पास अचानक जोरदार टक्कर हुई। हादसे के समय तेज आवाज आई और बस बुरी तरह हिल गई। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो गया।

उन्होंने बताया कि बस में काफी यात्री सवार थे और अधिकतर लोग गुजरात जा रहे थे। वहीं, कुछ यात्रियों का कहना है कि सामने से आ रही एंबुलेंस की रफ्तार भी तेज थी

पाटन शहपुरा मार्ग पर वाहनों को दबाव आए दिन हो रहे हादसे

स्थानीय लोगों ने बताया कि शहपुरा के पास जबलपुर-भोपाल रोड का पुल टूटने के बाद से पाटन-शहपुरा रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस मार्ग पर लंबी दूरी की बसें तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि पाटन की सड़क संकरी है। ऐसे में बड़ी बसों की तेज रफ्तार के कारण हादसे का खतरा बना रहता है और आए दिन इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं जिसमें दर्जनों लोग की मौत हो जाने की बात लोगों द्वारा कही जा रही है 

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!