होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पेसा मोबलाइजर्स की सेवा बहाल करने जयस ने सौंपा ज्ञापन

पेसा मोबलाइजर्स की सेवा बहाल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पेसा मोबलाइजर्स की सेवा बहाल करने जयस ने सौंपा ज्ञापन

तेंदूखेड़ा।  पूर्व में सरकार द्वारा पेसा क्षेत्रों में मोबलाइजर्स की नियुक्ति की गई थी ताकि पेसा क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्य सही प्रकार से संचालित हो सके लेकिन सरकार ने इन सभी की नियुक्ति निरस्त कर गलत किया है इसी संबंध में जय आदिवासी युवा शक्ति जयस तेंदूखेड़ा जिला दमोह द्वारा महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश के नाम अनुविभागीय अधिकारी तहसील तेंदूखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि संविधान की पांचवी अनुसूची से अनुसूचित प्रदेश के आदिवासी विकास खंडो की ग्राम पंचायतो में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पेसा कानून के क्रियान्वयन के लिए पंचायत राज्य संचालनालय मध्य प्रदेश के आदेश क्रमांक 14904 दिनांक 31/12/2020 के द्वारा पेसा मोबलाइजर्स का चयन किया गया था लेकिन संचालनालय के आदेश क्रमांक 8448 दिनांक 18 मई 2026 के तहत यह कहते हुए कि आरजीएसए योजना दिनांक 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है एवं नवीन नीति निर्धारण प्रक्रियाधीन है पेसा मोबलाइजर्स को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है जिससे प्रदेश के 5254 पेसा मोबलाइजर्स के समक्ष आजीविका एवं जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है जय आदिवासी युवा शक्ति जायस प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकांत सिंह पोरते ने बताया कि पेसा मोबलाइजर्स ने प्रदेश के आदिवासी अंचलों एवं दुर्गम क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सरकार का अंग बनकर काम एक कर रहे थे लेकिन सरकार द्वारा इन सभी की नियुक्ति निरस्त करना गलत है उन्होंने बताया कि ग्रामीणो एवं प्रशासन के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान में सहयोग के साथ-साथ विभिन्न विभागीय सर्वे प्रशिक्षण शिविर एवं पंचायत स्तरीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागित, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ काम किया है लेकिन सरकार के एक आदेश के बाद उनके समक्ष अपनी आजीविका को चलाने के लिए विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सरकार से मांग है की पेसा मोबलाइजर्स को तत्काल बहाल करें ताकि पेसा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वय का कार्य यथावत जारी रहे इस अवसर पर गिरधारी परस्ते, रविन्द्र सिंह, सुनील पंडा, दिनेश पोर्ते,शुभम धुर्वे, राहुल ठाकुर, दुर्गेश सिंह, मोनू मरावी, रितेश धुर्वे, आशीष धुर्वे, दीपक मरावी सहित वडी संख्या में जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!