होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जय श्री राम के जयघोष से गूंजा नगर धूमधाम से मनाई गई केवट जयंती 

जय श्री राम के जयघोष ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

जय श्री राम के जयघोष से गूंजा नगर धूमधाम से मनाई गई केवट जयंती 

तेंदूखेड़ा। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त एवं निषादराज गुहराज केवट की जयंती नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। मान्यता है कि निषादराज गुहराज ने प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण को अपनी नाव से गंगा पार कराया था। इस अवसर पर 15 मई को नगर में भव्य आयोजन किए गए कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे वार्ड क्रमांक 1 स्थित शिव मंदिर से विशाल शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें केवट समाज के महिला-पुरुषों सहित अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां वाहनों पर सुसज्जित थीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया शोभायात्रा के आगे अखाड़ा दल के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, वहीं डीजे एवं बैंड-बाजों की धुन पर युवा उत्साहपूर्वक नाचते-गाते नजर आए। पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा दिखाई दिया। शोभायात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

 

रात्रि 10 बजे से वार्ड क्रमांक 1 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में केवट समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों का विशेष योगदान रहा इस दौरान राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी पूर्व राज्यमंत्री दशरथ सिंह लोधी नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह लोधी पंडित नर्मदा प्रसाद दुबे महेंद्र ठाकुर डॉ परम सिंह लोधी वरिष्ठ युवा नेता बृजेश सिंह लोधी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राम सिंह केवट छोटेलाल केवट ठेकेदार धर्मचंद केवट राजू केवट डॉ गिरन केवट तखत केवट हरि सिंह पांडे सरजू केवट मांझी समाज के जिला अध्यक्ष विशाल केवट रामकुमार केवट जितेंद्र केवट अमर केवट सुमित केवट अमित केवट प्रिंस केवट सहित हजारों की संख्या में केवट समय सहित अन्य समाज के लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!