होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बीएमसी मे बिना चीरा-टांका इंटरवेंशनल तकनीक से बचाई जान

सागर : बीएमसी मे बिना ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : बीएमसी मे बिना चीरा-टांका इंटरवेंशनल तकनीक से बचाई जान
सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां के रेडियोलॉजी, सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग की संयुक्त टीम ने एक अत्यंत गंभीर मरीज का बिना किसी बड़े ऑपरेशन चीरा-टांका के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी तकनीक से सफल उपचार कर उसे जीवनदान दिया। मरीज पिछले एक महीने से मल्टीपल लिवर एब्सेस लिवर में मवाद के कई घाव और सेप्टीसीमिया खून में फैला गंभीर संक्रमण से पीड़ित था। संक्रमण शरीर में फैलने के कारण मरीज की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। आमतौर पर इस तरह के जटिल मामलों में बड़ा ऑपरेशन करना पड़ता है, जो जोखिम भरा होता है। लेकिन बीएमसी के विशेषज्ञों ने आधुनिक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी का सहारा लिया। इस प्रक्रिया में बिना टांके लगाये संक्रमण को बाहर निकाला गया। इमेजिंग गाइडेंस के जरिये सीधे प्रभावित हिस्से का उपचार किया गया जिससे मरीज को बड़े ऑपरेशन के दर्द और लंबे समय तक अस्पताल में रुकने से राहत मिली। इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में विशेषज्ञों की टीम का विशेष योगदान रहा जिसमें रेडियोलॉजी विभाग से डॉ. वृषभान अहिरवार, एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. सर्वेश जैन, सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. दीपक श्रीवास्तव और सहयोगी टीम में डॉ. तनु, डॉ. आकाश आदि ने योगदान दिया। डीन डॉ. पीएस ठाकुर ने कहा कि जहां इस प्रकार के उपचार के लिये पहले मरीजों को महानगरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और निजी अस्पतालों में लाखों खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब बीएमसी में यह अत्याधुनिक उपचार निःशुल्क या बेहद कम खर्च पर उपलब्ध है। हमारी टीम लगातार नई तकनीकों को अपना रही है। मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि समय पर मिले इस आधुनिक उपचार से मरीज की स्थिति में चमत्कारिक सुधार हुआ। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस सफलता पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पूरी टीम को बधाई दी, जो बुंदेलखंड क्षेत्र के लिये एक उपलब्धि है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!