होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

ट्रेन आने से पहले ट्रैक से हटाया लोडेड ट्रक, QRF जवानों की सूझबूझ से टली बड़ी रेल दुर्घटना

ट्रेन आने से पहले ट्रैक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

ट्रेन आने से पहले ट्रैक से हटाया लोडेड ट्रक, QRF जवानों की सूझबूझ से टली बड़ी रेल दुर्घटना

सागर के मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर फंसा था माल से भरा ट्रक, बांदकपुर ड्यूटी पर जा रहे जवानों ने समय रहते संभाला मोर्चा

सागर के मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास उस वक्त स्थिति गंभीर हो गई, जब माल से लदा एक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक पर ही बंद हो गया। इसी दौरान ट्रेन के आने का समय भी करीब था। ट्रक के ट्रैक पर फंसे होने से बड़ी रेल दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई।

इसी समय 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी के जवान वहां से गुजर रहे थे। जवान दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनकी नजर रेलवे ट्रैक के बीच खड़े ट्रक पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए स्थिति को संभालने की कार्रवाई शुरू कर दी।

ट्रक भारी सामान से लदा हुआ था, जिसके कारण उसे हटाना आसान नहीं था। इसके बावजूद QRF जवानों ने एकजुट होकर ट्रक को धक्का देना शुरू किया और अपनी पूरी ताकत लगाकर उसे रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी तक पहुंचा दिया।

जवानों की इस त्वरित कार्रवाई से ट्रेन के पहुंचने से पहले रेलवे ट्रैक पूरी तरह खाली हो गया। समय रहते ट्रक हट जाने से एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना टल गई।

घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों का आभार जताया। वहीं, जवानों की तत्परता, साहस और समय पर लिए गए फैसले की पुलिस अधीक्षक/सेनानी 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर अनुराग सुजानिया समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!