सागर। समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ ने अपने सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता मनी सिंह गुरोंन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालवीय की अनुशंसा पर, उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए मनी सिंह को पदोन्नत कर प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
संभागीय अध्यक्ष से प्रदेश मंत्री तक का सफर
मनी सिंह गुरोंन इससे पहले महासंघ में संभागीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण पहल कीं और संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनकी इसी सक्रियता और उपलब्धियों के चलते महासंघ ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।
संगठन विस्तार की जिम्मेदारी
नए पद के साथ ही मनी सिंह को सागर जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए विशेष आदेश दिए गए हैं। अब वे प्रदेश स्तर पर महासंघ के कार्यों को गति देंगे और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
शुभकामनाओं का सिलसिला
मनी सिंह की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, सहयोगियों और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की है।
मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।