होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में आधी रात हादसा: राजघाट रोड पर बेकाबू कार का तांडव, एक की जान गई, कई घायल

सागर में आधी रात हादसा: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में आधी रात हादसा: राजघाट रोड पर बेकाबू कार का तांडव, एक की जान गई, कई घायल

सागर। सागर के राजघाट रोड स्थित बीडी अस्पताल के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों और एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई।

हादसे में ग्राम कटंगी निवासी उपसरपंच रामस्वरूप दीक्षित (50) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार शिवराज गौड़ (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच की है। टक्कर मारने के बाद कार चालक को लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन वह कुछ देर बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी चालक की पहचान विवेकानंद वार्ड निवासी राजेश के रूप में हुई है। मोतीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!