होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप लगाकर सागर-बीना मार्ग पर चक्काजाम

सागर में लापता युवक का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप लगाकर सागर-बीना मार्ग पर चक्काजाम

साहू समाज ट्रस्ट अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने विधायक प्रदीप लारिया और एसपी अनुराग सुजानिया से की बात,
निष्पक्ष जांच के आश्वासन के जाम हुआ ख़त्म

सागर। नरयावली निवासी 22 वर्षीय राजेश साहू 9 सितंबर से लापता था। 14 सितंबर को उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने राजेश की हत्या की आशंका जताते हुए दोपहर करीब 1 बजे सागर-बीना मार्ग पर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि राजेश को गांव के ही राजा यादव, आकाश सेन और कमलेश पटेल अपने साथ लेकर गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
मृतक के भाई मनोज साहू ने बताया कि राजेश के लापता होने के बाद परिजनों ने नरयावली थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन जिन तीन लोगों के नाम परिजनों ने बताए थे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब राजेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला है। परिजनों ने आशंका जताई कि राजेश की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

चक्काजाम की सूचना मिलने पर नरयावली थाना प्रभारी प्रतिमा मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान साहू समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, एडवोकेट ईश्वरलाल साहू सहित सागर साहू समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाज के लोग भी नरयावली पहुंचे। चक्काजाम के कारण सागर-बीना मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मामले को लेकर साहू समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया और सागर एसपी अनुराग सुजानिया से फोन पर बातचीत कर परिजनों की मांग और पूरे मामले की जानकारी दी। विधायक और एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

नरयावली थाना प्रभारी प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि 9 सितंबर को राजेश साहू के लापता होने की सूचना परिजनों ने थाने में दी थी, जिस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 14 सितंबर को उसका शव कुएं में मिला। परिजनों ने तीन लोगों पर शक जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All