होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

30 साल से जलभराव और बदहाल सड़क से परेशान तिली वार्ड के रहवासी, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज

कैला माता मंदिर पहुंच मार्ग ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कैला माता मंदिर पहुंच मार्ग के निर्माण की मांग, टेंडर प्रक्रिया में देरी से बढ़ी रहवासियों की चिंता

सागर। तिली वार्ड स्थित कैला माता मंदिर जाने वाले मार्ग की बदहाली और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से परेशान रहवासी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वार्डवासियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण जल्द कराने की मांग रखी। उनका कहना है कि इस समस्या का सामना क्षेत्र के लोग पिछले करीब 30 वर्षों से कर रहे हैं।

रहवासियों के अनुसार बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को होती है। कई बार उन्हें जलभराव वाले रास्ते से होकर ही गुजरना पड़ता है।

वार्डवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर वे पहले विधायक और महापौर के सामने भी अपनी मांग रख चुके हैं। इसके बाद नगर निगम ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। ज्ञापन में बताया गया कि 29 अगस्त 2026 को टेंडर खोला जाना प्रस्तावित था, लेकिन अब तक टेंडर नहीं खुल सका है।

रहवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए पहले भी कई बार टेंडर जारी किए गए, लेकिन आपत्तियों के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित से जुड़ी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए और कैला माता मंदिर पहुंच मार्ग का सड़क निर्माण कराया जाए।

रहवासियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कॉलोनी वैध है और वे नियमित रूप से संपत्ति कर जमा करते हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All