होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से वनकर्मी की मौत,गश्त के दौरान हुआ हादसा

MP : कान्हा टाइगर रिजर्व ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से वनकर्मी की मौत,गश्त के दौरान हुआ हादसा

मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व के कान्हा परिक्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गश्ती दल के साथ ड्यूटी पर तैनात एक वनकर्मी पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में अग्नि सुरक्षा श्रमिक लखनसिंह (29), निवासी ग्राम आमगहन, जिला बालाघाट की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना बीट नकटी घाटी के कक्ष क्रमांक 136 स्थित कैंप के पास घंघारनाला क्षेत्र में हुई। सुबह के समय गश्ती दल नियमित निगरानी कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान लखनसिंह संभवतः उस स्थान के काफी करीब पहुंच गए, जहां बाघ मौजूद था। अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

वन विभाग ने बताया कि मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है। शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत शेष सहायता राशि भी नियमानुसार जल्द प्रदान की जाएगी।

कान्हा प्रबंधन ने व्यक्त किया दुख

कान्हा प्रबंधन की ओर से एसडीओ आशीष पांडे ने लखनसिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कान्हा के कठिन और दुर्गम वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त करने वाले लखनसिंह ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके निधन से पूरे कान्हा प्रबंधन में शोक का माहौल है।

वन विभाग ने उन सभी वनकर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है, जो जोखिम भरी परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना जंगल और वन्यजीव संरक्षण के कार्य में लगातार जुटे रहते हैं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!