नगर परिषद का कचरा उड़कर पहुंच रहा मिश्रित प्लांटेशन में आग लगने का बना खतरा- पेड़ों की ग्रोथ हुई कम
शिकवा शिकायतों के बाद भी संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
तेंदूखेड़ा!- नगर से लगे खकरिया-इमलीडोल मार्ग पर बने मिश्रित प्लांटेशन में इस समय गंदगी एवं कचरे का आलम बना हुआ है। करीब 7 वर्ष पहले बनाए गए मुख्य मार्ग पर बने मिश्रित प्लांटेशन में लगाए गए पौधों के आसपास गंदगी ही नजर आ रही है। इन पेड़ पौधों के पास कचरा एवं गंदगी नगर परिषद की मेहरबानी से पहुंच रही हैं, पर सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस ओर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे आग की एक चिंगारी इस प्लांटेशन को बर्बाद कर सकती है। मिश्रित प्लांटेशन में गंदगी पहुंचने का प्रमुख कारण नगर परिषद है, इसमें सिर्फ प्लांटेशन से कुछ ही दूरी पर नगर परिषद का सारा कचरा फेंका जाता है। गर्मी एवं हवा के कारण यह कचरा उड़ कर प्लांटेशन में पहुंच रहा है
कचरे से प्लांटेशन हो रहा नुकसान
गंदगी को नगर परिषद के फेंके जा रहे कचरे का कारण माना जा रहा है। नगर परिषद जहां अपना कचरा फेंकता है, उसी से लगा वन विभाग का मिश्रित प्लांटेशन है। गर्मी में चल रही हवाओं के कारण यह कचरा प्लांटेशन में पहुंच गया है। जिसके कारण प्लांटेशन में जहां देखो, वहां कचरा एव पनियां ही नजर आ रही है। जिसके कारण किसी दिन एक छोटी सी चिंगारी एक बहुत बड़ा रूप लेकर इस प्लांटेशन में लगे पौधों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वन विभाग और नगर परिषद का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। कुल मिलाकर मिश्रित प्लांटेशन की देखेरेख में लापरवाही की जा रही है।
कई प्रजातियों के लगे हैं पौधे
यह प्लांटेशन वर्ष 2019-20 में बनाया गया है। यह प्लांटेशन मिश्रित प्लांटेशन के नाम से जाना जाता है। मुख्य मार्ग पर बनाए गए प्लांटेशन में कई प्रजाति के पेड़ लगे हैं, जो आकार में भी काफी बड़े हो गए है, लेकिन नगर परिषद से पहुंचे कचरे से यह प्लांटेशन बड़ी मात्रा में गंदगी फैल गई है। जबकि वन विभाग समय-समय पर पर्यावरण एवं पौधों की सुरक्षा के लिए शपथ लेते हैं पर प्लांटेशन के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो अब मुसीबत का कारण बन रहा है
पन्नियों से पेड़ों की ग्रोथ को खतरा
वन प्लांटेशन में नगर परिषद के ट्रेचिंग ग्राउंड से उड़कर पहुंच रही पन्नियों से पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है जिससे पेड़ों को पर्याप्त धूप और पानी नहीं मिल पाता मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है जिसके कारण जड़ों का विकास रुक जाता है जरुरी पोषक तत्वों की कमी से पेड़ पौधों की ग्रोथ रुक जाती है








