होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नवविवाहिता ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप

नवविवाहिता ने आत्महत्या से पहले ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

नवविवाहिता ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप

कहा पति को आपत्तिजनक जानकारी भेजी, वैवाहिक जीवन खराब किया

बांदरी। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौला गोसाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता रचना आदिवासी नाम की महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मृतका के पिता बृजलाल आदिवासी सहित आदिवासी समाज के लोग थाने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक गब्बर लोधी ने रचना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। बदनामी और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर युवती तनाव में थी, जिसके चलते उसने मायके में यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें रचना आदिवासी स्वयं आरोपी पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। वीडियो में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने रचना के पति राजकुमार को पुराने संबंधों की जानकारी दे दी थी, जिससे उसका पारिवारिक जीवन बिखर गया। परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव, बदनामी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर रचना तनाव में थी। ऐसे में उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गये हैं। क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश। थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के लिये मृतका का मोबाइल और वीडियो साक्ष्य के तौर पर लिये हैं। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!