होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अब एक चाची ने भतीजे से रचाई शादी,सामने खड़ा देखता रहा पति ! 

कहते है। प्यार अंधा होता ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

कहते है। प्यार अंधा होता है। ओर वह बड़ा छोटा भाई, भतीजा ओर अन्य रिश्ते नहीं देखता वह तो बस हो जाता है और इस प्यार में अंधे लोग रिश्तों की मर्यादा को लांग कर कई बार बहुत आगे निकल जाते है। ऐसा ही है यह मामला आइए जानते है…..

बिहार/जमुई। प्यार में अक्सर लोग हदें पार कर जाते हैं, कुछ ऐसा ही मामला बिहार के जमुई जिले के सिकहरिया गांव में सामने आया है, जहां चाची ने अपने ही गांव के भतीजे से शादी कर ली। हैरानी की बात यह है कि महिला ने यह शादी अपने पहले पति की मौजूदगी में गांव के मंदिर में की।

मिली जानकारी के अनुसार, आयुषी कुमारी की शादी साल 2021 में विशाल दुबे से हुई थी और दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है। लेकिन पिछले दो सालों से आयुषी का अपने रिश्ते के भतीजे सचिन दुबे के साथ प्यार चल रहा था। दोनों अक्सर मिलते थे और मोबाइल पर भी लगातार बातें करते थे, लेकिन किसी को इस रिश्ते की भनक नहीं लगी।
जब संबंध सामने आए
पूरा मामला तब खुला जब 15 जून को आयुषी अचानक अपने पति और बेटी को छोड़कर सचिन के साथ घर से भाग गई। इसके बाद विशाल दुबे ने थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में आयुषी ने जमुई कोर्ट में अपने पति से तलाक की अर्जी भी लगाई और अपनी बेटी को अपने साथ रखने से मना कर दिया।
मंदिर में की शादी
शुक्रवार की शाम आयुषी ने अपने पहले पति विशाल दुबे और दोनों परिवारों के सामने गांव के मंदिर में सचिन दुबे से शादी कर ली। शादी के बाद आयुषी ने कहा कि अब सचिन ही उसका सब कुछ है।
सचिन ने कहा हम दोनों दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब हमें एक-दूसरे का साथ मिल गया है और मैं आयुषी को हमेशा खुश रखूंगा। वहीं, आयुषी के पहले पति विशाल दुबे ने कहा, अगर आयुषी की खुशी सचिन के साथ है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं, लेकिन उस पर जो झूठे आरोप लगाए हैं, वो गलत हैं। उल्टा वह मेरी मां और बेटी से ठीक से पेश नहीं आती थी। अब उसकी जिम्मेदारी सचिन की है।
Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!