होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जयस स्थापना दिवस पर निर्णय, संवैधानिक हक अधिकारों को लेकर गांव-गांव जन चौपाल होंगी आयोजित 

जयस स्थापना दिवस पर निर्णय, ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

जयस स्थापना दिवस पर निर्णय, संवैधानिक हक अधिकारों को लेकर गांव-गांव जन चौपाल होंगी आयोजित 

तेंदूखेडा।  जय आदिवासी युवा शक्ति जयस के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह मंगल भवन तेंदूखेड़ा में आयोजित किया गया जिसमें जयस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की सर्वप्रथम जयस के स्थापना दिवस के अवसर पर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात उपस्थित बुद्धिजीवियों द्वारा समाज के उन्नति एवं विकास हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किया जय आदिवासी युवा शक्ति जयस प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकांत सिंह पोरते ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों के उन्नति एवं विकास हेतु जयस निरंतर कार्य कर रहा है नौजवान युवाओं की पहली पसंद जयस है, जयस ने कम समय में आदिवासी समाज के लोगों के बीच संवैधानिक हक अधिकारों के प्रति जन जागरूकता लाकर उनके हक अधिकार दिलाने हेतु हमेशा काम किया है उन्होंने बताया कि आदिवासियों के संवैधानिक हक अधिकारों को लेकर क्षेत्र के हर गांव-गांव मैं जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को अपनी हक अधिकारों की जानकारी प्राप्त हो सके क्योंकि आदिवासी समाज के लोगों को अपने हक अधिकारों की जानकारी न होने के कारण चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है इस अवसर पर गिरधारी परस्ते, नोनेलाल, गोकल मरावी, राजकुमार, रविन्द्र सिंह, राहुल सिंह वसंत सैयाम, गोपाल सिंह,शुभम धुर्वे,मोनेश सिंह, सचिन दीवार,मर्दन धुर्वे, सुनील पंडा, जशवंत सिंह, शैलेन्द्र, दशरथ करपेती, रमेश परस्ते, रामनरेश पोर्ते,शुभम ताराम,शनि, पुष्पेंद्र, खुमान सिंह, राकेश सोयाम सहित भारी संख्या में जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!