होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सूने घर पर चोरों की नजर, जेवरात और अनाज पर किया हाथ साफ

सागर। रहली थाना क्षेत्र के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर। रहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनगुवां गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और घर में रखा गेहूं समेट ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार, धनगुवां निवासी कमलेश अहिरवार, जिनकी उम्र करीब 44 साल बताई जा रही है, वर्तमान में अपने परिवार समेत आगरा में मजदूरी कर रहे हैं। कमलेश ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह परिवार सहित गांव से दूर आगरा में रह रहा था। इसी दौरान उसके गांव वाले घर पर ताला लगा था और कोई नहीं था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर सामान खंगाल डाला।

कमलेश को इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब उनके पिता ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा पड़ा है और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। सूचना मिलते ही कमलेश आगरा से गांव पहुंचा। घर पहुंचकर उसने देखा कि अलमारी और पेटियों के ताले टूटे पड़े हैं। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखी गेहूं की बोरी उठा ले गए हैं। इसके अलावा पलंग पेटी में रखी एक छोटी पेटी को तोड़कर उसमें रखा सोने का ताबीज, 16 गुरियों वाली माला और दो जोड़ी चांदी की पायल भी गायब हैं।

चोरी की खबर मिलते ही कमलेश ने गांव के आसपास चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार उसने रहली थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल गांव के लोगों में भी इस चोरी की घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।