होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : आदिवासी युवती की मौत पर बवाल, थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग

सागर : आदिवासी युवती की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : आदिवासी युवती की मौत पर बवाल, थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग

सागर/बांदरी। सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के छह दिन बाद बुधवार दोपहर नाराज आदिवासी समाज और परिजनों ने बांदरी थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के परिजन लगातार पीड़ित परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे उनमें भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों के मुताबिक मृतका रचना आदिवासी के साथ कथित रूप से अपहरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग जैसी गंभीर घटनायें हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी गब्बर सिंह लोधी ने युवती का अपहरण कर उसे दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता ने 27 और 28 अप्रैल को पुलिस चौकी रजवास और बांदरी थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आवेदन तक नहीं लिया। इसके बाद 29 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दी गई, परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि लगातार उपेक्षा और मानसिक दबाव के कारण युवती ने अपने मायके में आत्महत्या कर ली। वहीं उन्होंने ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग और मारपीट से युवती लंबे समय से परेशान थी। आदिवासी उत्थान महासंघ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाये, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाये और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाये। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गब्बर लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया भी जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!