होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : विधवा महिला से दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सागर : विधवा महिला से ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : विधवा महिला से दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सागर। पुलिस थाना मोतीनगर में 5 मई को एक विधवा महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पति के निधन के बाद वह अपने बच्चों के साथ निवास कर रही है। इसी दौरान बाघराज वार्ड, आवासीय कॉलोनी निवासी आरोपी रविकांत शर्मा ने वर्ष 2023 में रिश्तेदारी के आधार पर उससे संपर्क स्थापित किया और धीरे-धीरे उसके घर आने-जाने लगा। आरोपी ने स्वयं को विवाह हेतु इच्छुक बताते हुये पीड़िता का विश्वास जीता और अपने घर ले जाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। पीड़िता के मना करने पर आरोपी द्वारा शीघ्र विवाह का झांसा दिया जाता रहा। इसी दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लिये। पिछले एक माह से आरोपी द्वारा विवाह से इंकार करते हुये उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। विरोध करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे एवं उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पीड़िता ने आरोपी के अन्य महिलाओं से भी अनुचित संबंध होने तथा उसकी पुत्री पर गलत नजर रखने के आरोप लगाये। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तथा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के भीतर आरोपी रविकांत शर्मा पिता एनपी शर्मा निवासी बाघराज आवासीय कॉलोनी थाना मोतीनगर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, ज्योति राजपूत, पीडी ठाकुर, दिनेश यादव, राजेश लोधी, नदीम शेख, विनीत, अखिलेश एवं आरक्षक अंचल की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All