होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में इस क्षेत्र में जंगली सूअर का अवैध शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सागर में इस क्षेत्र में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में इस क्षेत्र में जंगली सूअर का अवैध शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सागर। उत्तर वन मंडल की टीम ने हफसीली क्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह उत्तर वन मंडल के अधिकारियों को स्थानीय निवासी से सूचना मिली कि ईंट भट्टा के पास कुछ लोग जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस पकाकर पार्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने वन विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद उत्तर वन मंडल की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से बोरियों में भरा सूअर का मांस मिला, जबकि कुछ मांस के टुकड़े आसपास बिखरे हुए पाए गए। पार्टी में शामिल 5-6 लोग वन विभाग की टीम को देखकर फरार हो गए। इसके बाद वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड बुलाकर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।दोपहर करीब 1 बजे तक चली कार्रवाई में खेत मालिक अरविंद यादव और मुख्य आरोपी उधम आदिवासी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य संलिप्त लोगों के नाम बताए, जिसके आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।वन विभाग की टीम ने मौके से मांस, चाकू-छुरी सहित अन्य साक्ष्य जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!