होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल की चेतावनी

चार माह से वेतन नहीं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, हड़ताल की चेतावनी

तेंदूखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने चार माह से लंबित वेतन एवं वर्ष 2024 से बढ़े हुए वेतन के एरियर भुगतान की मांग को लेकर जिला कलेक्टर दमोह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेंदूखेड़ा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने शीघ्र भुगतान नहीं होने की स्थिति में सामूहिक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे निरंतर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्च एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 से लागू बढ़े हुए वेतन का एरियर भी आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, किंतु अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें लगातार केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित वेतन एवं एरियर राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो सभी आउटसोर्स कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े होने के कारण वे निरंतर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य कर रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!