मकान गणना की ड्यूटी कर रहे पटवारी को अज्ञात 407 ने पीछे से मारी टक्कर, गंभीर हालत में जबलपुर रिफर
तेंदूखेड़ा। ग्राम सैलवाड़ा में मकान गणना सर्वे में पदस्थ पटवारी शैलेंद्र गौड़ 37 निवासी सिंग्रामपुर को सुबह 11 बजे 407 वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर मौके से चालक वाहन लेकर भाग गया। पटवारी की हालत गंभीर बनी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरआई करन सिंह ने बताया कि पटवारी शैलेंद्र गौड़ सैलवाड़ा में मकान सर्वे का कार्य कर रहे थे सडक किनारे खडे हुए थे उसी समय एक 407 जिसको पटवारी पहचानते हंै ने तेज गति से रिवर्स करते समय पीछे खडे पटवारी को टक्कर मार दी। पटवारी जमीन पर गिर सिर से खून बहने लगा। पटवारी के द्वारा अपने अधिकारियों को सूचना दी गई तुरंत ही नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी अपने स्टाफं के साथ सैलवाड़ा पहुंचे। घायल पटवारी शैलेंद्र को लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य आए जहां पर सिर में गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद पटवारी दिनेश प्यासी, शिव राय, समीर खान, सोनेलाल एवं अधिकारियों के साथ जबलपुर मेडीकल कांलेज पहुंचे जहां पर पटवारी का इलाज जारी हैं।








