होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

22 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था स्थाई वारंटी, 65 की उम्र में पकड़ा गया! 28 साल की उम्र में किया था अपराध

22 साल से पुलिस को ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

22 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था स्थाई वारंटी, 65 की उम्र में पकड़ा गया! 28 साल की उम्र में किया था अपराध

सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने 22 साल से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा है। आरोपी वर्ष 2003 से फरार चल रहा था। मूल निवास बदलकर मकरोनिया में रह रहा था। जिसकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फरार चल रहे वारंटी संजय सिंह पिता स्व. अवधविहारी सिंह 65 वर्ष निवासी शांति विहार रजाखेड़ी मकरोनिया को गिरफ्तार किया है। उक्त वारंटी के खिलाफ थाना गोपालगंज वर्ष 1989 में धारदार हथियार से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में आरोपी वर्ष 2003 से फरार था। वह पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने वारंट जारी किया लेकिन आरोपी अपना निवास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर टीम ने रजाखेड़ी मकरोनिया स्थित शांतिविहार कॉलोनी के पास दबिश देकर वारंटी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि 22 साल से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!