होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : ऑटो में छूटी 3 लाख की पीएफटी मशीन 6 घंटे में बरामद

सागर : ऑटो में छूटी ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : ऑटो में छूटी 3 लाख की पीएफटी मशीन 6 घंटे में बरामद

सागर। पुलिस ने एक गरीब युवक के रोजगार के साधन को चंद घंटों में सुरक्षित वापस लौटाया है। अति. पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम की टीम ने तत्परता दिखाते हुये ऑटो में छूटी करीब 3 लाख रुपये की मशीन बरामद कर उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाया। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पंकज दुबे जो सिप्ला कंपनी में ब्रीथ फ्री एजुकेटर के पद पर कार्यरत हैं, बदहवास हालत में कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने रोते हुये बताया कि वह मकरोनिया से ऑटो लेकर मेडिकल कॉलेज के पास जा रहे थे, लेकिन बस स्टैंड पर उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट मशीन थी, जिसकी कीमत लगभग 2.80 लाख से 3 लाख रुपये के बीच है। पंकज की मासिक आय मात्र 15,000 रुपये है। उनके लिये यह मशीन न केवल महंगी थी, बल्कि उनके रोजगार का एक मात्र साधन भी थी। युवक की पीड़ा और उसकी स्थिति को देखते हुये अति. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कंट्रोल रूम प्रभारी आरकेएस चौहान और स्टाफ को सक्रिय होकर बैग खोजने के निर्देश दिये। महिला आरक्षक रेखा रजक एवं योगेश ने बिना समय गंवाये बस स्टैंड और मकरोनिया मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संबंधित ऑटो की पहचान की गई। ऑटो के फुटेज और जानकारी को तत्काल पुलिस के सभी गु्रपों में वायरल किया और शहर के सभी फिक्स पिकेट्स व थानों को अलर्ट भेजा गया। पुलिस की सक्रियता और सूचना के प्रसार के चलते जब ऑटो चालक को जानकारी मिली, तो उसने चेक किया और पाया कि बैग सुरक्षित है। लगातार 6 घंटे की मशक्कत के बाद ऑटो चालक को थाना गोपालगंज बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में बैग की जांच की गई, जिसमें कीमती पीएफटी मशीन पूरी तरह सुरक्षित और चालू हालत में मिली। जैसे ही पंकज दुबे को उनकी मशीन वापस मिली, जो युवक सुबह गम के आंसू रो रहा था, उसके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। पंकज ने अति. पुलिस अधीक्षक एवं कंट्रोल रूम के समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!