होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दो फरार स्थाई वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो फरार स्थाई वारंटियों को ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दो फरार स्थाई वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। ओमप्रकाश उर्फ बंटी रैकवार पिता रमेश रैकवार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी तिलकगंज वार्ड थाना गोपालगंज जिला सागर जो प्रकरण क्र. 2203/2015 एवं अपराध क्र. 122/2015 में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट में फरार चल रहा था, को कटरा बाजार स्थित चौधरी पान भंडार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वही दौलतराम यादव पिता कुमार यादव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम बरारु गयागंज थाना कैंट जिला सागर जो प्रकरण क्र. 2044/2019 एवं अपराध क्र. 292/2019 में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट में फरार था को बरारु गयागंज आंगनबाड़ी के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा गोपालगंज, नीरज जैन चौकी प्रभारी शनिचरी, यशवंत यादव, आनंद सिंधु की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!