होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पुलिस ने कार से 12 पेटी अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कार से 12 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पुलिस ने कार से 12 पेटी अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बीना। पुलिस ने खिमलासा रोड स्थित अंडरब्रिज के पास एक कार से 12 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को संदिग्ध वाहन से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई और खिमलासा रोड ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार क्र. यूपी 16 एए 8575 को रोका। तलाशी लेने पर कार से 12 पेटी देशी सागर गोल्ड शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुरई निवासी रंजीत अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहा पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। कार्यवाही में एसआई अजय, गजेंद्र सिंह, प्रेमजीत, भूपेंद्र, राहुल, रणधीर और अजय शामिल रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!