होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के शाहगढ़ में पुलिस ने की तीन सौ लीटर महुआ लहान किया नष्ट

सागर के शाहगढ़ में पुलिस ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के शाहगढ़ में पुलिस ने की तीन सौ लीटर महुआ लहान किया नष्ट

सागर/शाहगढ़। महुआ से हानिकारक कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही कर नगर के वार्ड 15 में दबिश देकर तीस कुप्पे में करीब छह सौ लीटर महुआ लहान को जब्त किया। मौके से आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब रही। थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि मंगलवार की रात को कुचबधिया जाति के रहने वाले वार्ड 15 में दबिश दी लेकिन पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी, इस दौरान शराब बनाने वालों ने तीस कुप्पे में महुआ लहान को भरकर हाइवे स्थित किसी दूसरे के खाली प्लांट में छुपा कर रख दिये थे, पुलिस को सूचना मिली तो फौरन पुलिस बल ने पहुंचकर महुआ लहान नष्ट को किया। लंबे समय से शाहगढ़ के वार्ड 15 सहित अमरमऊ के कुछ जगह पर महुआ लहान से कच्ची शराब तैयार की जाती और सस्ते दामों में अवैध रूप से विक्रय की जाती, जिससे शराब ठेकेदार को भारी नुकसान भी हो रहा है, आये दिन अवैध शराब की शिकायत भी प्राप्त हो रही थी। पुलिस महुआ लहान नष्ट करने की कार्यवाही दस बार कर चुकी है। इसके बावजूद शराब बनाने वाले इतने शातिर हैं कि वह घर के अंदर जमीन में प्लास्टिक के कुप्पा दबाकर रखे हुये रहते है। वह इनमें लहान तैयार कर शराब बनाते हैं। पुलिस ने खाली प्लाट में छिपाकर रखी गई महुआ लहान निकालकर उसे नष्ट कर दिया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!