होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मुआवजे को लेकर विरोध: उल्दन बांध परियोजना से प्रभावित तीन युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़े

मुआवजे को लेकर विरोध: उल्दन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मुआवजे को लेकर विरोध: उल्दन बांध परियोजना से प्रभावित तीन युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़े

सागर। बंडा विकासखंड के ग्राम किरोला में सोमवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब तीन युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गए। युवकों के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र होने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवकों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम किरोला उल्दन बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में शामिल है। परियोजना के तहत प्रभावित लोगों को शासन की ओर से मुआवजा वितरित किया जा चुका है, लेकिन कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित या उचित मुआवजा नहीं मिला है। इसी मुद्दे को लेकर नाराजगी जताते हुए तीन युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गए।
टावर पर चढ़े युवकों का आरोप है कि शासन और प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो वे मजबूरी में बड़ा कदम उठा सकते हैं।
घटना के दौरान प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवकों से बातचीत करते रहे और उन्हें समझाने की कोशिश की गई। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी रही।
बताया गया है कि टावर पर चढ़े युवकों के नाम ब्रजेश यादव, रवि अहिरवार और संजय पटेल हैं। शाम करीब 6:30 बजे तक तीनों युवक टावर से नीचे नहीं उतरे थे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!